ऊना (एमबीएम न्यूज़) : जिला के दो अलग-अलग मामलों में एक युवक व युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसमें 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि अन्य एक युवक की हालत गंभीर बनी है। जिससे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में युवक का उपचार जारी है।
मृतका ही पहचान बढेड़ा निवासी ऐश्वर्या के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। हालांकि अभी तक जहर निगलने के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है। उधर पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बढेड़ा निवासी ऐश्वर्या ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी अचानक तबीयक बिगड़ गई। घटना की भनक लगते ही परिजन युवती की गंभीर हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है।
उधर जिला मुख्यालय के पुराना बस अड्डे के पास एक भूपेंद्र नामक युवक ने चूहे मारनी वाली दवाई का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। जिसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।