ऊना (एमबीएम न्यूज़) : रीजनल अस्पताल ऊना में एक महिला समेत दो रोगियों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। जिन्हें चिकित्सकों की निगरानी में आईसोलेशन वार्ड में उपचार दिलाया जा रहा है। पीडि़तों में से महिला ऊना शहर के वार्ड एक की निवासी बताई गई है। जबकि दूसरा युवक बंगाणा के बुधान का निवासी है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधान निवासी युवक चंडीगढ़ में शिक्षा ग्रहण कर रहा है।
कुछ दिन पहले उसे वहां पर बुखार की शिकायत हुई। स्थानीय स्तर पर उपचार करवाने के बाद जब उसे राहत न मिली तो वह अपने घर लौट आया। घर आने पर भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसमें डेंगू के लक्ष्ण पाए जाने की बात कही। युवक के टेस्टों में भी युवक में डेंगू के कुछ लक्ष्ण मिले हैं।
उधर, ऊना शहर के वार्ड एक की निवासी महिला एक दिन के लिए पंजाब के जालंधर गई थी। लेकिन ऊना लौटने के बाद से उसे बुखार की शिकायत लगातार रह रही थी। महिला का परीक्षण करवाने के बाद उसे डेंगू पीडि़त पाया गया है। जिसे उपचार के लिए रीजनल अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीडि़तों का उपचार किया जा रहा है।