मनाली (एमबीएम न्यूज): नग्गर के नजदीक सोयल में 30 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय उत्तम चंद को गिरफ्तार कर लिया है। कुल्लू के समीप बगीचे से उत्तम की गिरफ्तारी हुई है। शुरूआती चरण से ही पुलिस को उत्तम चंद पर शक था। हत्या के बाद से ही वह घर से गायब हो गया था। 30 तारीख की रात को मौत के घाट उतारे गए लक्ष्यवीर के साथ उत्तम ने शराब भी पी थी।
तलाश के दौरान घर के नजदीक ही सडक़ पर खून के धब्बे मिलने से पुलिस को सूचित किया गया। तलाश करने पर लक्ष्य का शव बरामद हो गया था। फिलहाल हत्या क्यों की गई, इसका जवाब पुलिस को अभी तलाश करना है। डीएसपी पुनीत रघु ने उत्तम चंद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।