मंडी (वी कुमार) : नॉर्थ जोन की चार दिवसीय इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार देर शाम को मंडी के टाऊन हॉल में संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सरकार में आबकारी व कराधान आयुक्त केके शर्मा ने की। उन्होंने विजेताओं को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में पंजाब के लव कुमार ने चंडीगढ़ के कंवलदीप को हराकर नार्थ जोन चैंपियन का खिताब हासिल किया।
महिला एकल मुकाबले में राजस्थान की प्रियंका नार्थ जोन चैंपियन बनी। प्रियंका ने चंडीगढ़ की सान्या सेठी को पराजित किया। पुरूष सिंगल में चंडीगड़ के अभिषेक सैनी चौंपियन बने। अभिषेक ने राजस्थान के पियूष को 2 सीधे सेटों में हराया। महिला सिंगल मुकाबले में राजस्थान की प्रियंका नार्थ जोन चैंपियन बनी। प्रियंका ने दिल्ली की अनन्य गोयल को हराया। पुरूष डबल मुकाबले में राजस्थान के डेनिस और शुभम विजेता रहे। उन्हें हरियाणा के कार्तिक और हार्दिक के फाइनल में न खेलने से वॉकओवर मिला।
महिला डबल मुकाबले में दिल्ली की काव्य और अनामिका चैंपियन बनी। उन्होंने चंडीगढ़ की गरिमा और दिव्यांशी को हराया। मिक्स डबल सीनियर मुकाबले में पंजाब की दापसा और कशिश चैंपियन बने। उन्होंने जम्मू कश्मीर के राहुल और प्रभजोत कौर को हराया। पुरुष डबल मुकाबले में चंडीगढ़ के कमलजीत और सुमित चैंपियन बने उन्होंने दिल्ली के स्वर्णराज और कौस्तुभ को हराया। महिला डबल मुकाबले में दिल्ली की काव्या और अनामिका चौंपियन बनी। उन्होंने राजस्थान की कर्मा और बर्मा को तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात दी।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार के आबकारी व कराधान आयुक्त केके शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन इस खेल को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्प है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करेंगे।