नाहन (एमबीएम न्यूज) : ऊरी में आंतकी हमले से गुस्साए, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सोमवार को संगडाह में पाकिस्तान का झंडा जलाया। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिमला लोकसभा यूथ कांग्रेस सचिव विनोद कंठ के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा उगलने के बाद कांग्रेस ने मोदी से पूछा कि अब उनका 56 ईंच का सीना कहां है। जिसमें वह कहा करते थे कि अगर पाकिस्तान भारत का एक सैनिक मारेगा तो हम 4 मारेगें।
प्रदर्शन में देवेंद्र ठाकुर, सुनील शर्मा, सोमप्रकाश, अशोक राणा, यशपाल, चेतन शर्मा, जगत प्रधान, वेद प्रकाश, दीपराम, रामेश्वर विक्की व बलदेव ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।