नाहन – शारीरिक व मानसिक रुप से अक्षम बच्चो की जिलास्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता नाहन में आयोजित की गई। युवा सेवाए एवम खेल विभाग द्वारा चम्बा ग्राउंड नाहन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न क्षेत्रो से करीब 80 बच्चो ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चो ने बोची,शाट फुल,एथलेटिक आदि विभिन्न प्रकार की 20 प्रतिस्पर्धाओ में अपना दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता से चयनित बच्चे बिलासपुर में 1 दिसम्बर से आयोजित होने जा रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर बच्चो में भी खासा उत्साह देखने को मिला। युवा सेवाए एवम खेल विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली इस तरह की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शारीरिक व मानसिक रुप से अक्षम बच्चो में खेल की भावनाओ को पैदा करना व उनको समाज की मुख्यधारा से जोडना है। आयोजको का कहना है कि समय समय पर इन बच्चो के लिए इस तरह की प्रतियोगिताए आयोजित की जाती है। साथ ही बच्चो को प्रोत्साहन धनराशि भी दी जाती है।
Previous Article9 महीने से प्यासे नाया पंजोड के तीन गांव
Next Article चाईल्ड हैल्पलाईन ने की कई समस्याओ पर चर्चा