मंडी (वी.कुमार) : किसान बचाओ अभियान के संयोजक देशराज शर्मा किसानों और युवाओं की सरकारों द्वारा की जा रही अनदेखी को लेकर प्रदेश भर में नंगे पांव पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा की रूपरेखा जल्द ही अभियान की आगामी बैठक में तय की जायेगी।
देशराज शर्मा का कहना है कि कांग्रेस व भाजपा के विधायकों व मंत्रियों द्वारा कैग के 40000 करोड़ के कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए कर्ज के शर्मनाक खुलासे के बावजूद घर व कारों के कर्ज वेतन भत्तों व पेंशन में किसानों की आय के 1200 गुणा से भी अधिक की बढ़ोतरी करके 2.50 लाख तथा सत्कार भत्ता 95000 रुपये प्रतिमाह करने के खिलाफ प्रदेश भर में नंगे पांव व्यवस्था परिवर्तन यात्रा निकाली जायेगी। इस गंभीर वितीय संकट के लिए कांग्रेस व भाजपा का 50 साल का कुशासन जिम्मेदार है। इससे पता चलता है कि विधायक व मंत्री जनता के लिए कोई त्याग नहीं कर सकते।
देशराज शर्मा का कहना है कि लंबे समय से उठाये जा रहे बेरोजगारी मंहगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय, प्राकृतिक संसाधनों में हिस्सेदारी, बंदरों व गऊओं का पुनर्वास, वनाधिकार कानून, अनुबंध आउटसोर्सिंग बाढ़ विस्थापितों, प्रभावितों को फोरलेन का 4 गुणा मुआवजा, पुनर्वास, किसानों को फसलों के दाम, जल प्रबंधन प्रणाली, भूमिहीनों को भूमि, मैडीकल कालेज नेरचौक को मैडीकल युनिवर्सिटी बनाने, मध्य जोन मंडी में विधानसभा सत्र चलाने भूतपुर्व सैनिकों, बर्तन मांज कर गुजारा करनें वाले, दिव्यांग दलित गरीब महिलाओं और साधनहीन मध्यमवर्गीय परिवारों जैसे ज्वलंत मुददों पर कांग्रेस व भाजपा की सरकारों ने कुछ नहीं किया। युवा व किसान खून के आंसु रो रहा है।
देशराज शर्मा का कहना है कि जिन नेताओं के पास चुनाव से पूर्व फूटी कौड़ी नहीं होती। विधायक, मंत्री व सांसद बनते ही उनकी संपति पता नहीं कैसे करोड़ों में हो जाती है। जबकि किसान मजदूर सैनिक और कर्मचारी उम्र भर दिन रात खून पसीना बहाकर भी खाली हाथ रहता है। विधायकों के न दफ्तर न डयूटी न कोई जिम्मेदारी।