नाहन – कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के अंतगर्त ओगली गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ओगली गांव में एक युवक फंदे पर लटका है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक कुमार पुत्र राम कुमार निवासी ओगली ने घर पर ही फंदा लगा लिया। पुलिस को इसकी सूचना सुबह के समय मिली। बताया जा रहा है कि मृतक युवक नीव हिमाचल ट्रांसपोर्ट कालाअंब का मालिक था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज छानबीनशुरू कर दी है। मामले की पुष्टि कालाअंब पुलिस थाना ने की है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने