शिमला,12 जून : हिमाचल प्रदेश के दिल्ली सरकार के साथ 2019 के 137 क्यूसेक पानी देने के मामले पर हरियाणा व दिल्ली के बीच विवाद में हिमाचल ने अपनी स्थिति स्पष्ट की हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को किसी ने गलत जानकारी दी है, जिसकी हम जानकारी ले रहे हैं। दिल्ली देश की राजधानी है और जल संकट में हिमाचल पूरा सहयोग कर रहा है। करार के मुताबिक 137 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और अगर अतिरिक्त पानी भी देना पड़ेगा तो हिमाचल उसके लिए भी तैयार हैं।
@K1