बिलासपुर, 09 जून : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला की रिया शर्मा ने साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत व लगन से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है। रिया ने नीट एग्जाम (NEET EXAM) में 720 में से 702 अंक हासिल करके प्रदेश में टॉप किया है। रिया शर्मा बिलासपुर की रहने वाली हैं। रिया की इस सफलता से क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। साथ ही घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
![](http://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/06/RIYA.jpg)
रिया ने बताया कि उनका सपना एम्स(AIIMS) से पढ़ाई करने का था। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। साल 2023 में उन्होंने नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पुनः प्रयास किया। चंडीगढ़(Chandigarh) से छह महीने की कोचिंग ली और अपनी मेहनत जारी रखी। आखिरकार, उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और उन्होंने इस बार नीट एग्जाम में शानदार सफलता हासिल की।
हिमाचल की ताजा खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा WhatsApp चैनल
रिया के अनुसार, परीक्षा की तैयारी के लिए वे रोजाना 6-8 घंटे पढ़ाई करती थी। बीच-बीच में ब्रेक लेकर खुद को तरोताजा करती थीं। दोस्तों से चर्चा और सोशल मीडिया (Social Media) से दूरी बनाकर उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। रिया का कहना है कि वह एम्स से पढ़ाई करना चाहती हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।
रिया की मां अमित शर्मा लुधियाना में एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन व सोशल मीडिया का इस्तेमाल न के बराबर करती थीं। रिया शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थी और उसने अपनी मेहनत और संकल्प से यह साबित कर दिया। आपको बता दें कि रिया ने अपनी 10वीं की पढ़ाई पंजाब के मोगा से की थी। जिसमें उन्होंने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद रिया ने जाहू के ग्रीन वैली स्कूल से 12वीं पास की।
रिया की सफलता हमें यह सिखाती है कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। रिया की यह उपलब्धि न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। रिया ने यह साबित कर दिखाया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती।
खबर साभार : न्यूज़ 18 हिमाचल
@K1