शिमला, 06 जून : हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की-हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि वीरवार को शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्के-हल्के बादल छाए हुए है।
![](http://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2023/01/weather-news.jpg)
मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में भी प्रदेश के मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी होने के आसार है। वहीं मैदान क्षेत्रों के जिला ऊना,सिरमौर, सोलन,बिलासपुर और मंडी के कुछ भागों के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। लेकिन प्रदेश में लोगों को अब हीट वेव का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 20 जून तक दस्तक दे सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के साथ ही बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में जिला ऊना, सिरमौर, सोलन,बिलासपुर और मंडी में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। कई जगह तापमान 40 डिग्री के पार भी जा सकता है।
प्रदेश में अब हीट वेव कहीं देखने को नहीं मिलेगी इससे अब राहत मिलेगी। 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक का असर देखने को मिला है और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि 20 जून से प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है पूरे प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी। इस बार मानसून का प्रोग्रेस काफी अच्छा है ऐसे में समय पर आने की संभावना है।
@K1