नाहन – जाली करंसी के मामले में नाहन पुलिस ने मुख्य आरोपी बिहार निवासी विकास कुमार को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उक्त आरोपी को हरियाणा के यमुनानगर से हिरासत में लिया है, जिसे आज रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया। अब पुलिस इस बात की जांच में जुट तेजी से जुट गई है कि जाली करंसी के तार हिमाचल या किसी ओर अन्य राज्य से तो जुड़ नहीं है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही कि जाली करंसी के इस गोरखधंधे में आरोपी के कौन-कौन से साथी संलिप्त है। उल्लेखनीय है कि बीती 22 सितंबर को पुलिस ने नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ल में दबिश देकर जाली करंसी के मामले में दो ओर अन्य लोगों को हिरासत में लिया था। मुख्य आरोपी विकास ने ही इन दोनों आरोपियों को हजार-हजार के 30 जाली नोट बाजार में चलाने के लिए उपलब्ध करवाए थे। पहले से हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों ने कुल 30 नोट में से 28 नोट बाजार में चला दिए थे। शेष दो नोटों को पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार से बरामद कर लिया था। बैंक से भी पुलिस ने नोटों की असलियत को लेकर पूछताछ की, जिसमें यह नोट जाली पाए गए थे। जिला के एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने जाली करंसी मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी को बीते दिन यमुनानगर से हिरासत में लिया है, जिसे आज अदालत में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जाली करंसी मामले में हिमाचल या अन्य किसी राज्य से तो तार जुड़े नहीं है और इस मामले में मुख्य आरोपी के साथ-साथ उसके ओर कितने साथी शामिल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने