नाहन, 22 मई : भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में 85 प्लस बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए घर पर ही मतदान की सुविधा प्रदान की है। 90 वर्षीय रूपेंद्र सिंह तोमर ने घर पर मतदान किया। लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेकर रूपेंद्र सिंह तोमर बेहद प्रसन्न थे। उन्होंने घर पर मतदान की सुविधा के लिए चुनाव आयोग का आभार जताया।
![](http://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/05/NAHAN-6.jpg)
बता दें कि तोमर की पत्नी स्व. रेखा तोमर ने शहर में एक समाजसेवी के तौर पर पहचान बनाई थी। वो नगर परिषद की अध्यक्षा भी रही थी। कोविड काल में दिवंगत रेखा तोमर ने संसार को त्याग दिया था। बेटा विशाल तोमर व पुत्रवधू पूजा तोमर समूचे शहर में मिलनसार स्वभाव के लिए तो पहचान रखते ही हैं, साथ ही समाजसेवा में भी कदम नहीं पीछे करते हैं।
विशाल तोमर ने कहा कि 1 जून को हरेक मतदाता को देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए घर से निकल कर मतदान करना चाहिए।
@K1