नाहन (रेणु कश्यप): 70वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को शिमला मार्ग पर एक अलग नजारा भी देखने को मिला। संगड़ाह की तरफ कार में जा रहे द ग्रेट इंडिया रन स्टार को अचानक ही कुछ सूझा।
दोसडक़ा मार्ग पर तिरंगे को हाथों में लिए दौड़ते सुनील।जरजा के समीप कार से उतरने के बाद तिरंगे को लहराते हुए दोसडक़ा की तरफ दौड़ पड़े। हर कोई देश के प्रति सुनील के इस जुनून को देख कर सलाम करने लगा। सडक़ से गुजर रहे वाहन भी रुक कर सुनील की इस दीवानगी को देखते रहे।
एमबीएम न्यूज ने जब सुनील को संपर्क साधा तो उन्होंने कहा कि वह श्री रेणुका जी तक भी दौड़ सकते थे, लेकिन उन्हें संगड़ाह से जल्द से जल्द पहुंचने की कॉल आई थी। इस कारण पांच किलोमीटर दौडऩे के बाद वापस कार में बैठना पड़ा। इससे पूर्व द ग्रेट इंडिया रन के अल्ट्रा मैराथन स्टार सुनील शर्मा को चंबा ग्राउंड मैदान में पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सुनील को सम्मानित करते मुख्यातिथि।संगड़ाह की माईना पंचायत के रहने वाले सुनील का यह भी कहना है कि द ग्रेट इंडिया रन से लौटने के बाद उन्हें इतना सम्मान मिलेगा, इस बात को सोचा तक नहीं था। लिहाजा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ कर गुजरने की तमन्ना है, क्योंकि जिलावासियों के स्नेह से उनकी ऊर्जा में कई गुणा इजाफा हुआ है।