नाहन, 7 मई : साईं समिति नाहन में ईश्वरम्मा दिवस की संध्या तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ वंदना के साथ किया गया। इसमें बाल-विकास के छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता की चरण वंदना पूजन तथा आरती कर उन्हें सम्मान दिया। तत्पश्चात् वैदिक मंत्रों के उच्चारण द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम का आरम्भ हुआ।
इस अवसर पर बच्चों के गणेश वंदना, नाटक, होली नृत्य, कृष्ण नृत्य फैंसी ड्रेस, कविता पाठन तथा हिमाचली नृत्य ने सबका बरबस ही मन मोह लिया। प्राकृत ने बहुत ही सुन्दर ढंग से रामकथा को काव्यात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। शबरी तथा राम लक्ष्मण की नृत्य नाटिका भी बहुत सराहनीय रही। इस अवसर पर अक्षरा ने बाल विकास के साथ अपने विचार साझा किए। पुट्टापर्थी छात्रा द्वारा प्रस्तुत कृष्ण नृत्य ने सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विजय चौहान जी ने बाल-विकास के छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कहानी, चित्रकला तथा श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले विभिन्न स्कूलों के बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सत्य साईं समिति के जिला अध्यक्ष प्रो। अमर सिंह चौहान ने बच्चों को शुभ सन्देश दिया।
बाल विकास छात्रा अक्षरा का मंच संचालन बहुत तारीफे काबिल था। इस अवसर पर बाल विकास संयोजिका निरुपमा जोशी, बाल विकास संयोजक अनूप भटनागर, पर्यावरण अध्यक्ष सुरेश जोशी, रजिया चौहान, विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों समेत बाल विकास के छात्र तथा भारी संख्या में साईं प्रेमी उपस्थित रहे। ईश्वरम्मा दिवस का समापन आरती तथा प्रसादम से किया गया।
@R!