सोलन, 24 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश के नामी विद्यालय सेंट ल्यूक्स सोलन में 11वीं कक्षा के छात्र ने काॅपर सल्फेट के क्रिस्टल का सेवन कर लिया। हालांकि, पुलिस केवल ये ही पुष्टि कर रही है कि एक छात्र द्वारा रासायनिक पदार्थ का सेवन किया गया है। ये कैमिकल पदार्थ विद्यालय की कैमिस्ट्री लैब में रखा गया था।
खबर ये भी है कि विज्ञान संकाय में पढ़ने वाले छात्र ने ही काॅमर्स में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी को ये रासायनिक पदार्थ टॉफी बताकर खिला दिया। पुलिस ने इस मामले को गंभीर माना है। सवाल ये उठता है कि क्या प्रयोगशाला में केमिकल पदार्थों को रखने में कोताही बरती जा रही है या नहीं।
उल्लेखनीय है कि कॉपर सल्फेट को स्थानीय भाषा में नीला थोथा भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल कृषि व गैर कृषि स्थितियों में किया जाता है। ये जड़ नाशक होता है।
एसपी गौरव सिंह ने केवल इतना कहा कि गंभीर हालत में छात्र को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोप के मुताबिक काॅपर सल्फेट को स्कूल की साईंस लैब से ही लिया गया था। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आ सकती है।
@R1