चंडीगढ/नाहन (एमबीएम न्यूज) : द ग्रेट इंडिया रन में कामयाबी के बाद हिमाचली बेटा शुक्रवार शाम चंडीगढ लौट आया है। यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर सुनील का प्रशंसकों ने स्वागत किया है। जल्द ही सुनील अपने घर भी आएंगें। सनद रहें कि वीरवार को द ग्रेट इंडिया रन का मायानगरी मुंबई में शानदार समापन हुुआ था। जिसमें खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज मौजूद थे। एयरपोर्ट पर पहुंचे सुनील को मालाओं से लाद दिया गया।
मूलत: सिरमौर के माईना पंचायत के रहने वाले सुनील कुछ समय से चंडीगढ में ही रहकर अल्ट्रा मैराथन में खुद को तराश रहे है। दिल्ली से मुंबई दौडते वक्त चोटिल भी हो गए थे। बावजूद इसके रत्ति भर भी चेहरे पर शिकन नहीं आने दी, हौंसला बुलंद रख दौडते रहे। अंतिम चरण में एक्टर मिलिंद सोमन व उनकी माँ के साथ दौडना भी सुनील का बेहतरीन अनुभव रहा। नेशनल इलेक्ट्रोनिक्स मिडिया में भी इन पलों को बखूबी दिखाया गया।