सोलन, 21 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की आरती शर्मा और चेतन कपूर ने केरल के कोचीन में आयोजित दक्षिण एशियाई कुराश चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। इस चैम्पियनशिप में पाकिस्तान की अनुपस्थिति के बावजूद, दक्षिण एशियाई राष्ट्रों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आरती शर्मा ने 48 किलोग्राम वर्ग में और चेतन कपूर ने 90 किलोग्राम वर्ग में अपने दमदार प्रदर्शन से अपनी क़ाबलियत का लोहा मनवाया। इन दोनों खिलाड़ियों का सफल प्रदर्शन सोलन के वीरेंद्र सिंह धौलता के निर्देशन और हिमाचल के आशीष कुमार के कोचीन से हुआ है।
वही, संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धौलता, अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुल्ला, उपाध्यक्ष सुनील, आशीष, देवेंद्र, कृष्ण, डॉ भारती गुप्ता, संजय, सीमा जमियाल, सनी लालटा, रजनीश गुप्ता, सुनीता ग्रोवर, पंकज, नरेंद्र, व विजय कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी सफलता की शुभकामनाएं दी।
@A1