कुल्लू, 13 अप्रैल : ज़िला पुलिस ने अवैध अफीम की खेती करने को लेकर छह मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 2 बंजार थाना और 4 मामले सैंज थाना में दर्ज किए हैं। बता दे कि पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अफीम की खेती का पर्दाफाश कर पांच हज़ार अफीम के पौधे नष्ट किए है।
पुलिस ने पहले मामले में बंजार के उपरला पाटन में दो स्थानों में अज्ञात लोगों के खेतों में 4073 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही, दूसरे मामले में सैंज घाटी के शलेश में चार मामलों में 883 अफीम पौधे नष्ट किए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
@A1