शिमला, 12 मार्च : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 1 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 पेंशन देने का ऐलान किया है, जिसको लेकर शिमला शहर की महिलाओं ने नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान की अगुवाई में ओकओवर पहुंच कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने एक साल में चोर दरवाजों से हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। जिसके चलते प्रदेश की आय में कुछ इजाफा हुआ है। इस इजाफे को सरकार ने महिलाओं को देने का निर्णय लिया है ताकि महिलाएं को इसका फायदा मिल सके।