नाहन, 07 मार्च : नाहन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आमिर खान ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनसे प्रदेश की लाखों महिलाएं आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आगामी वित्त वर्ष से 1500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी प्यारी बहन सुख सम्मान निधि योजना की घोषणा कर प्रदेश की महिलाओं का वादा निभाया है। पांचवी गारंटी पुरी करने के लिए नाहन युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर खान ने सीएम सुक्खू का आभार प्रकट किया।
आमिर खान ने कहा कि 18 साल से ऊपर की हिमाचल की पात्र महिला को 1500 रूपए प्रति माह देने का ऐलान से प्रदेश भर की महिलाओं में खुशी की लहर है। आमिर ने कहा की पहले ही वित्तीय वर्ष में ही पांच गारंटीयो को पूरा करना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की हिमाचल वासियों की सेवा में समर्पित वचनबद्धता का सबूत है।
आमिर खान ने बताया कि हिमाचल महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि देने वाला देश का पहला राज्य बना है। इस निर्णय से कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटीयाे में से पांचवीं गारंटी को पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।