ऊना, 7 मार्च : जनपद के गगरेट के संघनई गांव में एक हैरतअंगेज घटना में व्यक्ति ने तेजधार चाकू से अपना गुप्तांग काट डाला, जिसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल गगरेट से क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि उपमंडल गगरेट के संघनई गांव के एक व्यक्ति का कुछ साल पहले तक अप्पर शिमला में अच्छा कारोबार था, लेकिन ऋण की अदायगी को लेकर वह कारोबार बंद करके अपने गांव आ गया। उसके बाद वह आर्थिक तंगी में चला गया और दिमागी तौर पर परेशान हो गया। इसी बीच उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई।
व्यक्ति के पिता की भी मृत्यु हो चुकी है और अब अपनी मां के साथ रहता है। उसका परिजनों द्वारा कुछ समय पहले उपचार भी करवाया गया था। मानसिक तनाव के चलते पता नहीं उसके दिमाग में ऐसी क्या बात बैठी कि उसने तेजधार चाकू से अपना ही गुप्तांग काट डाला। लहूलुहान अवस्था में उसके परिजन उसे सिविल अस्पताल गगरेट लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और अभी उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि उक्त व्यक्ति मानसिक तनाव में बताया जा रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।