ऊना, 6 मार्च : उपमंडल बंगाणा के चूरड़ी में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चूरड़ी में दबिश देते हुए एक घर के आंगन से 85 पौधे अफीम के बरामद किए हैं, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बंगाणा पुलिस को गुप्त सूचना मिली की चूरड़ी गांव में एक व्यक्ति ने घर में अफीम की खेती कर रखी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम को चूरड़ी में दबिश दी। जहां पर पुलिस ने पाया कि रफीक मोहम्मद ने अफीम की अवैध खेती की गई है। जांच पड़ताल अफीम के पौधों की गिनती करने पर कुल 85 के पौधे थे।
डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने रफीक मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।