कुल्लू, 05 मार्च : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने सोमवार को भाजपा के जिला के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पालकों की नियुक्ति की है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला के सभी प्रकोष्ठों का पालक नियुक्त किया है। इसी के साथ जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा को जिला युवा मोर्चा के पालक का दायित्व सौंपा है।
उन्होंने जिला उपाध्यक्ष नारा ठाकुर को जिला महिला मोर्चा का पालक, जिला भाजपा सचिव सुनील कारवा को जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा का पालक, जिला भाजपा सचिव डावे राम को जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का पालक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष मुंशी मल्होत्रा को जिला किसान मोर्चा का पालक, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर को जिला ओबीसी मोर्चा का पालक, जिला भाजपा सचिव अशोक ठाकुर को जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का पालक की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने सभी पदाधिकारियों से आशा जताई है कि संगठन की मजबूती के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का वहन करेंगे।