सोलन, 24 फरवरी : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने जिला सोलन प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता की माता के देहांत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुधा गुप्ता हम सबको छोड़कर अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके आज पांच तत्व में विलीन हो गई।
सुधा गुप्ता ने सदैव नेक सिद्धांतों पर चलने का मार्गदर्शन केवल शैलेंद्र गुप्ता और उनके भाई सुधीर गुप्ता जो पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में अधिवक्ता है, हम जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को अपना स्नेह व आशीर्वाद व सदैव उचित मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनकी क्षति केवल शैलेंद्र उनके परिवार तक सीमित नहीं है यह प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके स्नेह व आशीर्वाद से वंचित हुए है। विवेक ने कहा कि अपने 78 वर्ष के जीवन में उन्होंने मातृत्व के साथ-साथ समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वह गत कुछ माह से अस्वस्थ चल रही थी।
भाजपा परिवार ने शैलेंद्र गुप्ता के परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें ऐसी प्रभु से प्रार्थना की है और दिवंगत आत्मा को प्रभु, चरणों में स्थान दें। भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव सैजल, रश्मिधर सूद प्रदेश सचिव, डेजी ठाकुर प्रदेश मीडिया, विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा, सोलन जिला के मीडिया प्रभारी संजीव मोहन, देश के समस्त प्रवक्तागण एवं सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व समस्त कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया है। वह शैलेंद्र गुप्ता के परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें ऐसी प्रभु से प्रार्थना की है।