चंबा, 12 फरवरी : जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी (Pangi Valley) की बेटी मनीषा न्यूरो सर्जन बनी है। पांगी घाटी के ग्राम पंचायत करयूनी के सेरी गांव के रहने वाले रूप सिंह के घर में जन्मी डॉक्टर मनीषा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ये पांगी घाटी के लिए गर्व की बात है। डॉ. मनीषा अब वह मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु (Medical College Tamil Nadu) में 3 साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बड़े स्वास्थ्य संस्थान में अपनी सेवाएं देगी। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता वह गुरुजनों को दिया है।
भरमौर–पांगी (Bharmour-Pangi) विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनक राज ने डॉ मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन (Neurosurgeon) में होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा ये गर्व की बात है कि जिले की पहली महिला डॉक्टर मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन के लिए हुआ है। बता दें कि डॉक्टर मनीषा इससे पहले मेडिकल कॉलेज चंबा में सीनियर रेजिडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है।
बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता वह परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर है। डॉक्टर मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन में होने पर मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉक्टर एसएस डोगरा ने बधाई दी है। इसके अलावा घाटी के लोगों ने भी डॉक्टर मनीषा को बधाई दी है।
फरीदकोट कॉलेज से MBBS…
डॉ. मनीषा सरकारी स्कूलों से प्राथमिक स्तर की पढ़ाई करने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट (Guru Govind Singh Medical College Faridkot) पंजाब से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। मेडिकल कॉलेज टांडा से एमएस (MS) की पढ़ाई की। मौजूदा समय में डॉ. मनीषा करीब डेढ़ साल से मेडिकल कॉलेज चंबा (Medical College Chamba) में अपनी सेवाएं दे रही थी।