धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़) : वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के चंगर क्षेत्र की मेनेई पंचायत की लपियाणा रेंज में पौधारोपण कर 67वें वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस दौरान ‘अर्जुन’ का पौधा लगाया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2013-15 के दौरान एक करोड़ औषधीय पौधे रोपित किए गए हैं। वर्तमान वित्त वर्ष में 45 लाख और औषधीय पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की पर्यावरण मित्र नीतियों के चलते हिमाचल में वनों के घनत्व में बढ़ौतरी हुई है।
पठानिया ने कहा कि मनुष्य के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ वायु नितांत आवश्यक है और स्वच्छ वायु पेड़-पौधों से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ वातावरण के लिए पौधारोपण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का दायित्व बनता है कि वे अपने आस-पास क्षेत्रों में पौधा लगाकर एवं लगाए गए पौधों का संरक्षण कर पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहयोग दें।
चंगर क्षेत्र में स्कूलों के लिए करोड़ों स्वीकृत
उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र में स्कूलों के फर्नीचर व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार ने करोड़ों रूपये स्वीकृत किए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनेई के लिए 33.27 लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परगोड के लिए 43.80 लाख, राजकीय उच्च विद्यालय प्रेई के लिए 54.33 लाख तथा राजकीय उच्च विद्यालय केटलु के लिए 53.33 लाख रूपये की राशि स्वीकृत हुई है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, ग्राम पंचायत मनेई प्रधान कृपाल सिंधू, उप-प्रधान तरसेम, जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, सेवानिवृत रेंज अधिकारी ओंप्रकाश गुलेरिया, ब्लॉक कांग्रेस महा सचिव अशोक भारती, रेखा चौधरी, बलजीत कौर, कुलदीप गुलेरिया, सुमन मेहरा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर