शिमला, 06 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के दौरान मंत्री रहे सभी नेता अपने समर्थकों के साथ बधाई देने के लिए जयराम ठाकुर के घर पहुंचे। इसके अलावा अलग-अलग जिलों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे हैं। जयराम ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बड़ी संख्या पर उनके घर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। वे सभी को इस प्यार के लिए आभार में करना चाहते हैं. जय राम ठाकुर ने कहा कि उनके आने वाला जीवन भी हिमाचल प्रदेश के जनता के लिए ही समर्पित रहने वाला है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी का दिन पूरे देश के लिए बेहद ऐतिहासिक रहने वाला है। इस दिन राम जन्मभूमि पर विशाल और भव्य मंदिर का में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उन्होंने कहा कि यह पल ऐतिहासिक होगा और हम सबके लिए गौरव का विषय है कि हम इसके साक्षी बनने जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस दिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवेदन पर सभी लोगों को दिवाली की तरह मनाना है।