शिमला, 06 दिसंबर : नारी शक्ति ग्राम संगठन और नारी एकता ग्राम संगठन के सौजन्य से जुन्गा में बुधवार को सीआरपी रजनी चौहान के नेतृत्व में लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। जुन्गा पंचायत के प्रधान बंसी लाल कश्यप ने इस राष्ट्रीय अभियान में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
बता दें कि भारत सरकार के तत्वाधान में यह राष्ट्रीय अभियान समूचे देश में बीते 25 नवंबर से आरंभ किया गया है, जोकि आगामी 23 दिसंबर को संपन्न होगा। सीआरपी रजनी चौहान ने बताया कि इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य महिला बिना किसी भय और भेदभाव के गरिमा पूर्ण जीवन के लिए संरचनात्मक बाधाओं को दूर करना है।
नारी शक्ति की सचिव प्रीति ने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों को भ्रूण हत्या और घरेलू हिंसा बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बेटे की चाह में अनेक दंपति भ्रूण हत्या करवा देते हैं, जोकि एक कानूनी अपराध है। इस जघन्य अपराध से लोगों को बचना चाहिए। बेटा-बेटी में अंतर पैदा नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अनेक महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है, जिस पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है।
ें कृषि सखी योगमाया शर्मा, नारी शक्ति ग्राम संगठन की प्रधान पूनम कश्यप और नारी एकता ग्राम संगठन की प्रधान अनिता शर्मा सहित अनेक महिलाओं ने रैली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।