नाहन, 03 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में “हाटी समुदाय” को केंद्र से अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिल चुका है। लेकिन राज्य सरकार जानबूझ इसे लटका रही है। ये बात नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री तथा कानूनी सलाहकार सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हाटी समुदाय (Haati Community) को जनजाति (ST) दर्जा मिले 4 महीने का समय बीत चुका है। लेकिन कांग्रेस सरकार जानबूझकर इसे लटका रही है। उन्होंने कहा कि ट्रांसगिरी (Transgiri) क्षेत्र के छात्रों को उच्च न्यायालय (High Court) से हक हासिल लेने पड़ रहे हैं। इसके बाद एसटी के अस्थाई प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं। मगर अब बच्चों के लिए अस्थाई नहीं, स्थाई प्रमाण पत्र चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह में हाटी समुदाय को जनजातीय प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश नहीं दिए। तो प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन उग्र कर दिया जाएगा।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
वही 5 दिसम्बर को चंडीगढ़ के बाद नाहन में प्रदर्शन होगा। कुंदन सिंह शास्त्री ने कहा कि अगर शिलाई के विधायक एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार हाटी समुदाय के हितैषी है, तो वह भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हो, अन्यथा प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा।
नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री व कानूनी सलाहकार सुरेंद्र हिंदुस्तानी और अन्य।