संगडाह 6 नवंबर : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत विकासखंड संगड़ाह में कुल 47 बच्चों को चिन्हित किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सरकार के बच्चे होने के प्रमाण पत्र जारी किए गए। यह प्रमाण पत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बच्चों को वितरित किए जा चुके है।
एसडीएम संगडाह सुनील कायथ ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूरे उपमंडल में कोई भी इस तरह का बच्चा हो तो वह मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से नहीं छूटना चाहिए। जिन्हें प्रमाण पत्र जारी किए गए उसमें नवीन, कुन्ती, हिमांशु, दीपिका व मेलाराम शामिल है। इन बच्चों को प्रतिमाह चार हजार की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
अभी दो बच्चों को यह राशि जारी की गई है। बच्चों ने मकान बनाने के लिए आवेदन किया है। दो बच्चों ने अपना कार्य करने हेतु 2 लाख आवेदन किया जो विभाग को स्वीकृति हेतु भिजवा दिए गए हैं। उपमंडल से दो बच्चे कृतिका एवं विक्रांत निवासी गत्ताधार को इस योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया एवं प्रोत्साहन राशि दी गई। बाल विकास खंड अधिकारी ने बताया कि अभी तक 47 बच्चे चिन्हित किए गए हैं। अभी भी इस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।