शिमला 02 अक्तूबर : गांधी जयंती के अवसर पर सतोग पंचायत के महिला मंडल गरपेंया की महिलाओं ने गांव में स्वच्छता अभियान आंरभ कर एक अनूठी पहल की शुरुवात की है। महिला मंडल की प्रधान रीना शर्मा ने बताया कि महिलाओं द्वारा रास्ते में बरसात में उगी झाड़ियों को काटने के अलावा गांव पानी के जल स्त्रोतों की सफाई की गई।
इसके अतिरिक्त गांव में फैला प्लास्टिक व अन्य कचरा को एकत्रित करके उसे जलाया गया। उन्होने बताया कि महिला मंडल द्वारा सभी समाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लिया जाता है। उन्होने बताया कि महिला मंडल द्वारा आरंभ किया गया स्वच्छता अभियान जारी रहेगा तथा समय-समय पर गांव की सफाई की जाएगी।
महिला मंडल में सचिव लीला वती, प्रीती, बीका, सुमन, रामकली, सत्या, बुद्धो देवी और दीपिका ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।