ऊना, 30 सितंबर : जनपद में स्वां नदी पुल पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम व्यक्ति अपनी बहन के घर छत्तरपुर ढाड़ा गया हुआ था। देर रात्रि वापस घर लौट रहा था कि संतोषगढ़ स्वां नदी के पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जहां व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। मृतक की पहचान सूरज पुत्र संतोष राम निवासी नंगल कलां के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।