किन्नौर, 14 सितंबर : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को किन्नौर जिला के निगुलसरी में रामपुर तहसील की कांता देवी से मुलाकात की। जिनका मकान हाल ही में हुई भारी बारिश व भूस्खलन से पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया था। उनके रहने का अस्थाई बंदोबस्त स्थानीय विद्यालय में किया गया था।

जगत सिंह नेगी ने आश्वासन दिलाया कि प्रदेश सरकार द्वारा उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने महिला को फौरी राहत के तौर पर 2000 हजार रुपये अपने निजी कोष से प्रदान किए।
उन्होंने मंत्री को बताया कि अब उनके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित भूमि स्थल नहीं है। उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उन्होंने मंत्री से मुआवजा दिलवाने व रहने का स्थाई प्रबंध करने के लिए निवेदन किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बेघर हुई कांता देवी के दुख को सुना।