नाहन, 12 सितंबर : हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘एमबीएम क्विज’ (MBM Quiz Contest) के 8वें संस्करण के आवेदन शुरू हो गए हैं। शहर के कारमल कॉन्वेंट स्कूल से प्रतियोगिता को लेकर प्रविष्टियां मिलनी शुरू हो गई हैं। छात्रों द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से जुड़े नियम व शर्तों को लगातार पूछा जा रहा है। इसमें पाठयक्रम (Syllabus) की जानकारी सबसे अधिक मांगी जा रही है।
ये होगा पाठ्यक्रम…
प्रतियोगिता के तीनों ही वर्गों में पाठ्यक्रम सामान्य होगा। कुल 75 सवाल पूछे जाएंगे, इसमें हिमाचल के हरेक पहलू से जुड़े 40 प्रश्न होंगे। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय नवीनतम घटनाओं पर आधारित 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। खेल, लेखक व शख्सियतों (Sports, Writers and Personalities) से जुुड़े 10 प्रश्न होंगे। धर्म, कल्चर, कला (Religion, culture & Art) के 10 सवाल प्रश्नपत्र में शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े 5 सवाल होंगे। जूनियर वर्ग में दैनिक विज्ञान से जुड़े सवाल भी शामिल किए गए हैं, ये प्रश्न सीनियर व ओपन वर्ग में नहीं होंगे।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
आपको बता दें, पहली बार ओपन वर्ग को भी शामिल किया गया है। इसमें 15 वर्ष न्यूनतम आयु सीमा है, जबकि अधिकतम सीमा पर कोई पाबंदी नहीं है। 8 अक्तूबर को जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रारंभिक परीक्षा होगी। इस दौरान ओपन कैटेगरी के साथ-साथ केवल दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक खास प्रतियोगिता का भी ऐलान होगा।
प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी मोबाइल नंबर 78329-66867, 85806-20548, 70184-43303, 9816609807, 98168-00041, 98826-62642 व 82190-31034 पर भी हासिल की जा सकती है।