ऊना, 6 अगस्त : सदर थाना ऊना के तहत बसाल स्थित एक क्रशर में काम कर रहे कामगार को करंट लग गया। घायल कामगार को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को बसाल स्थित क्रशर पर सूरज राम निवासी बिहार हाल रिहायश बसाल में कार्य कर रहा था। इसी दौरान दोपहर के समय अचानक करंट लग गया। करंट लगने पर क्रशर पर मौजूद अन्य कामगारों की मदद से सूरज राम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।
एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।