शिमला, 27 मई : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने नायब तहसीलदारों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। शुक्रवार देर शाम परिणाम घोषित किया गया। 23 से 26 मई तक पदों की भर्ती हेतु इंटरव्यू आयोजित हुए। इससे पूर्व अक्तूबर 2022 में इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। 21 से 24 फरवरी 2023 तक मुख्य परीक्षा ली गई।
ये बने नायब तहसीलदार…
घोषित परिणम में प्रतीक ठाकुर, ओम शिक्षा शर्मा, अक्षित शर्मा, कंवर युद्ध अभय सिंह, अनमोल शर्मा, प्रशांत शर्मा, रविंद्र सिंह, कोविंद्र चौहान, जितेंद्र शर्मा, अरुण कुमार सांख्यान, अर्जुन सिंह परमार, देवव्रत कपिल, अंशुल कश्यप, राहुल धीमान, विनय, भावना देवी, देवेंद्र कुमार, जागृति, अजय शर्मा और राहुल को चयनित घोषित किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग में पिछले कई वर्षों से नायब तहसीलदारों की कमी के चलते राजस्व कार्यों में लोगों को दिक्कतें आ रही थी। अब विभाग को 20 नए नायब तहसीलदार मिल गए हैं।