सुंदरनगर, 22 मई : राष्ट्रीय स्वात फेडरेशन कप में हिमाचल स्वात फ्रेंच किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर 7 पदक झटके हैं। खिलाड़ियों के पदक जीतने से प्रदेश का नाम ऊंचा हुआ है।
हिमाचल प्रदेश स्वात संघ की महासचिव संतोषी शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 24 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बॉक्सिंग रिंग हॉल में 21 व 22 मई को राष्ट्रीय स्वात फेडरेशन कप का आयोजन स्वात एसोसिएशन चंडीगढ़ ने स्वात एसोसिएशन इंडिया के तत्वाधान में किया।
इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 2 स्वर्ण, 4 रजत पदक और 1 कांस्य पदक जीत खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के पदक जीतने पर टीम कोच इंदर कुमार व टीम मैनेजर अमर चंद ने भी बेहतर योगदान दिया। वहीं स्वात एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मदनलाल ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह खिलाड़ी रहे विजेता
रेखा स्वर्ण पदक, सूर्य प्रताप सिंह कटवाल स्वर्ण पदक, मुस्कान रजत पदक, करण कौंडल रजत पदक, अनिकेत रजत पदक, वरुण वालिया रजत पदक, मोक्षित कौंडल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।