नाहन (एबीएम न्यूज)
धार्मिक गुरु आसाराम बापू के पांवटा साहिब स्थित आश्रम की दीवार को तोड़कर आने जाने का रास्ता बनाए जाने पर पुलिस कार्रवाई अमल में लाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दल ने घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों के ब्यान कलमबंद किए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुचंाने पर आईपीसी की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना पांवटा के एसएचओ भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। बता दें कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा सिरमौर प्रवास के दौरान आसाराम द्वारा अवैध रूप से कब्जे मंे ली गई भूमि पर जांच व कार्रवाई के आदेशों के परिणामस्वरूप प्रशासन ने भूमि वापस अपने कब्जे में लेते हुए आश्रम को सील कर दिया था। मगर आसाराम के साधकांे ने परिसर की दीवार तोड़कर आश्रम में आने जाने का रास्ता बना डाला था।