नाहन (एबीएम न्यूज)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नघेता की 6 छात्राओं का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अब यह छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना जोहर दिखाएगी। हाल ही में जिला उना में छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें नघेता स्कूल की सात छात्राओं में अंकिता शर्मा, काजल, सुमन, राजेश्वरी, मंजू, प्रिती शर्मा व मुस्कान ने भाग लिया और शानदार प्रर्दशन करते हुए हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शानदार व उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 7 में से 6 हॉकी छात्रा खिलाड़ियों में अंकिता शर्मा पुत्री ओम प्रकाश शर्मा, काजल पुत्री रामलाल शर्मा, सुमन पुत्री माधोराम, राजेश्वरी पुत्री देवराज, प्रिती शर्मा पुत्री ओम प्रकाश, व मुस्कान पुत्री पूरण सिंह का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है जोकि झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित की जा रही है। वर्तमान में यह खिलाड़ी छात्राएं हॉकी प्रशिक्षक मीनू बाम की देखरेख में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार जिला सोलन में हॉकी का प्रशिक्षण ले रही है। स्कूल प्रिंसीपल अशोक कुमार ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें व स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।