नाहन(एमबीएम न्यूज) : कांग्रेस व भाजपा इस बात को बखूबी समझती है कि पेयजल की समस्या शहरवासियों की दुखती रग है। भाजपा ने बंकुवाला में बोरवेल करवा कर यह जताने की कोशिश कि पार्टी इस मसले पर बेहद गंभीर है, फिर कांग्रेस ने भी बस स्टेंड पर बोरवेल करवा दिया।
अब भाजपा नाहन मंडल के महासचिव व मीडिया प्रभारी विशाल तोमर ने कहा है कि कांग्रेस अपने बोर को लेकर काफी उत्साहित है। प्रशासन से जल्द से जल्द पानी लोगों तक पहुंचाने की मांग कर रही है। लेकिन उस बोर का क्या जो विधायक साहब ने कई महीनों पहले बंकुवाला में करवाया था। तोमर ने कहा कि बंकुवाला में हजारों नही बल्कि लाखों लीटर पानी उपलब्ध हो रहा है।
तोमर का कहना है कि कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक को कॉपी किया जा रहा है। सनद रहे कि कांगे्रस ने भी भाजपा पर ददाहू पेयजल योजना के क्रियान्वयन में घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया था। इसके मुताबिक भाजपा के इशारो पर दो पंचायतों के लोग योजना की पाईपों को नही बिछने दे रहे है।