नाहन, 22 अप्रैल : शहरकी समाज सेविका जीनत खान ने प्रत्येक ईद की तरह इस ईद पर भी जरूरतमंद परिवार को ईद के कपड़े व धनराशि वितरित की है। देश में कोई भी त्यौहार हो दिवाली, होली, ईद, लोहड़ी सभी त्योहारों पर जीनत खान बिना भेदभाव के ही असहाय परिवारों की मदद करती है।
जीनत हर महीने जरूरतमंद परिवार को राशन भी वितरित करती हैं। कई वर्षों से समाज में जो भी सेवा का कार्य कर रही है। वह अपने ही पैसों से यह करती है। संस्था या संगठन किसी तरह की कोई भी मदद नहीं लेती हैं। सामाजिक कार्य पिछले 15-16 वर्षों से करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मैं जीवित हूं, लोगों की इसी तरह सेवा करती रहूंगी।
इस दुनिया में जो भी हम सेवा करते हैं, मरने के बाद इसका पुण्य जरूर मिलता है। सब कुछ यही रह जाएगा खाली हाथ आया था, खाली हाथ जाएगा अच्छे कर्म ही साथ जाएंगे। दिल में यही बात रखकर वह दिन-रात लोगों की मदद करती है। लोगों से भी यही अपील करते हैं कि गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद सदैव करनी चाहिए।