शिमला, 29 मार्च : प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बीते कल 140 नए मामले आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 574 हो गई है। बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।
स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। जरूरत है केवल एहतियात बरतने की। प्रदेश में H3N2 वायरस का भी एक मामला बीते दिनों आया है। स्वास्थ्य सचिव पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सचिव इसकी रिपोर्ट उन्हें देंगे। स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगामी कोई दिशा निर्देश के बारे में विचार किया जा सकता है।