नाहन (एमबीएम न्यूज): 21वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांगड़ा सरताज बना है। जबकि मंडी उपविजेता घोषित हुआ है। कांगड़ा ने 27 स्वर्ण पदक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। जबकि मंडी ने 20 स्वर्ण पदक हासिल कर दूसरा स्थान अर्जित किया। 19 स्वर्ण पदकों के साथ सिरमौर तीसरे स्थान पर रहा।
रविवार को दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हिमफैड अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 14 से 20 वर्ष की आयु के 350 लडक़े व लड़कियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में खेल विभाग की संयुक्त निदेशक सुमन रावत मेहता भी मौजूद रही। जबकि एथलेटिक्स संघ के राज्य महासचिव सीपी मेहता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम सिंह गुलेरिया एवं सिरमौर एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने भी विशेष तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
ये रहे दूसरे दिन के नतीजे
रविवार को गल्र्स वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में शिमला की श्रेया, हमीरपुर की प्रिया व मंडी की अल्का ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 गल्र्स के 200 मीटर मुकाबले में आकृति (कांगड़ा), नेहा (सिरमौर), मनीषा (मंडी) क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर पुरूष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रणधीर सिंह (कांगड़ा), संजय (मंडी) व अनुज पाल (कांगड़ा), अंडर-18 वर्ग में अंकुश (ऊना), रवि (ऊना), भूवनेश (सिरमौर) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-20 गल्र्स की दौड़ में नितिका (बिलासपुर), अनिता (सिरमौर) व मधु (बिलासपुर)क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही।