मंडी (नितेश सैनी): पुलिस थाना गोहर के अंर्तगत विभिन्न पंचायतों की दो महिलाओं ने मंगलवार रात को गले में फांसी लगा अपनी इहलीला समाप्त कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत स्यांज के गवाड़ गांव की (22) वर्षीय सपना देवी व ग्राम पंचायत चैलचौक के घहयाण गांव की 70 वर्षीय वृृद्ध महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान गंवा दी।
बता दे की ग्राम पंचायत चौलचौक के घहयाण गांव की 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने बिहुल के पेड़ की टहनी पर दुपटे और रस्सी से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब पौने छह बज चंद राम गोबर उठा कर जा रहा था कि अचानक पेड़ पर लटकी सौतेली मां को देखकर उसके पैरो तले जमीन खिसक गई।
वही घटना का पता लगते ही स्थानीय पंचायत प्रधान कुमार चंद ने पुलिस थाना गोहर को इसकी सूचना दी। ज्ञात हुआ है कि पेड़ पर फांसी से लटकने के कारण मौत को गले लगाने वाली वृद्ध महिला तेजी देवी साल भर से शारीरिक तौर से बीमार चली हुई थी। जिसे अपनी रोजमर्रा दिनचर्या के लिए भारी परेशानी से झुझना मौत का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत स्यांज के गवाड़ गांव की (22) वर्षीय सपना देवी ने अपने ही कमरे की छत पर रस्सी से लटककर मौत को गले लगा दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना का तुरंत ही आसपास के लोगों को पता चल गया। जिससे इंसानियत का निर्वाह करते हुए लोगों ने उक्त महिला के गले में बंधी रस्सी से उसकी जान बचाने के लिए गले से रस्सी को निकाल भी दिया था। मगर फांसी में लटकी महिला ने झटका लगते ही अपना दम तोड़ दिया था। घटना का मुख्य कारण देवर द्वारा घिनौनी हरकतों से तंग होना बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां छानबीन के दौरान प्राप्त हुए ब्यानों के आधार पर गोहर पुलिस ने मृतक महिला के देवर चन्द्र कुमार के विरूद्ध धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। वहीं उक्त रात को 70 वर्षीय वृद्ध मृत महिला के शव को पेड़ से निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मंडी भेज दिया।
मामले में सोचने वाली बात यह कि वृद्ध मृत महिला चलने फिरने में असमर्थ थी, वह पेड़ की टहनी पर दुपटे और रस्सी से लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कैसे समाप्त कर सकती है। अब देखना होगा की पुलिस थाना गोहर इस गुत्थी को कैसे सुलझागी। बहरहाल पुलिस का कहना है की वह मामले की बारीकी से जांच कर रही हे।