रिकांगपिओ, 09 जनवरी : फर्स्ट कैबिनेट विस्तार में जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के विधायक व तेज तर्रार नेता जगत सिंह नेगी को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर किन्नौर की में खुशी की लहर है। नेगी को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में शुभचिंतक शिमला रवाना हो रहे है। किन्नौर के विधायक को प्रदेश सरकार में प्रमुख स्थान दिया जाना समूचा जनजातीय समुदाय के लिए गौरव की बात है।
जगत सिंह नेगी ने अब तक किन्नौर विधानसभा सीट से पांच बार प्रतिनिधित्व किया है। विधानसभा चुनावों में नेगी की जीत हैट्रिक में तब्दील हुई है। इससे पूर्व जगत सिंह नेगी प्रदेश सरकार में संसदीय सचिव, विधानसभा उपाध्यक्ष के अलावा वाइस चेयरमैन एचपी स्टेट एससी एंड एसटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके है।
नेगी पंचायती राज संस्थाओं में भी प्रमुख पदों में आसिम होने के अलावा कई अन्य संस्थाओं में प्रमुख पदों पर रहे है। उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी लंबी है। इस अवसर पर किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पीताम्बर दास नेगी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट सूर्या बोरस, कल्पा ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राज किशोर पांगटा, जिला परिषद हितेश नेगी,प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रताप नेगी,पूह ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार, प्रवक्ता केसर नेगी,कुलवंत नेगी व सुखदेव नेगी, जगदीश नेगी, नरेंद्र नेगी, मनोज नेगी, भरत लाल समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का किन्नौर जिला को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर आभार प्रकट किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इज़हार किया। नेताओं ने कहा कि काबीनामंत्री मिलना जनजातीय समुदाय के लिए गौरव की बात है। जगत सिंह नेगी को अब प्रदेश सरकार में अहम स्थान मिलने से उनका क्रार्य क्षेत्र भी काफी बढ़ा है। अब उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र के अलावा पूरे प्रदेश भर में जनता की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।