सुंदरनगर, 07 जनवरी : पुलिस ने चंडीगढ़ मनाली NH-21 पर नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों से 894 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ASI दौलत राम अपने अन्य कर्मचारियों के साथ पुंघ में यातायात चैकिंग व नाकाबन्दी के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान मंडी से बिलासपुर की ओर जा रही एक गाड़ी टाटा इंडिगो (CH01AG-0778) को रोका गया। तलाशी करने पर कार सवार दो व्यक्तियों से 894 ग्राम चरस बरामद की गई।
आरोपियों की पहचान देवेंद्र पाल (50), पुत्र रूढ़ चंद, सैक्टर 30 चंडीगढ़ व अफजल खान (52) पुत्र फिरोज खान सैक्टर 30 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।