ऊना, 01 जनवरी : रेड लाइट चौक ऊना के समीप अज्ञात गाड़ी की टक्कर से बाइक चालक घायल हुआ है। गंभीर रूप से घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात गाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात करीब 12 बजे राहुल शर्मा निवासी संतोषगढ़ बाइक पर सवार होकर पुराने बस स्टैंड से मैहतपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारते हुए मैहतपुर की ओर फरार हो गया। हादसे में लहूलुहान राहुल शर्मा को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।
एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।