शिमला, 29 दिसंबर : कुलदीप सिंह बांशटू को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ओएसडी बनाये गए हैं। उनकी नियुक्ति नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए हुई है। इस संबंध में शासन की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई है। कुलदीप सिंह बांशटू मूल रूप से शिमला जिला के।रोहड़ू उपमंडल के निवासी हैं। वर्तमान में वह नई दिल्ली के द्वारका में रह रहे हैं।
बता दें कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री सुक्खू के दो ओएसडी लगा चुकी है। पिछले दिनों सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गोपाल शर्मा को मुख्यमंत्री सुक्खू का ओएसडी नियुक्त किया है, जो राज्य सचिवालय में सीएम ऑफिस में बैठ रहे हैं।