पांवटा साहिब (भीम सिंह) : समूचे प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी का रिकॉर्ड भी इसी शहर ने बनाया। 19 व 21 मई को तापमान 44 डिग्री पहुंचा। अब रविवार को अचानक ही बारिश के साथ ओलों ने शहरवासियों को खूब राहत पहुंचाई। घरों की छतों व आंगन में एकत्रित छोटे आकार के ओले ऐसे लग रहे थे मानो कुदरत ने मोती बरसा दिए हों। वैसे सच्चाई यह भी है कि प्रदेश के सबसे गर्म कस्बे में लोगों के लिए यह मोती ही थे।
लोग इतने उत्साहित हुए कि चंद मिनटों में ही तस्वीरों को फेसबुक पेज पर अपलोड करना शुरू कर दिया। 4 बजे के आसपास हुई ओलावृष्टि से पांवटावासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उधर नाहन में बादल आए तो लेकिन बरसे नहीं। पांवटावासियों की तस्वीरों पर नाहन के लोगों ने टिप्पणियां भी की कि काश! नाहन में भी ऐसा होता। मौसम विभाग ने 7 जून से बारिश का पूर्वानुमान बताया था। उधर सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में भी बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है।
फोटो साभार : राजेंद्र तिवारी/वेद प्रकाश।